Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के SAMEER ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में बनी रही। सुबह 5:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का AQI 356 था, जो कि "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अधिकांश क्षेत्रों में "बहुत खराब" से "गंभीर" श्रेणी में बनी रही, जिसमें कई हॉटस्पॉट में खतरनाक स्तर का AQI दर्ज किया गया।
दिल्ली AQI अपडेट: क्षेत्रवार वायु गुणवत्ता की स्थिति जानें
“बहुत खराब” हवा वाले इलाके
कुछ स्थानों पर AQI का स्तर "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) अनुसार AQI श्रेणियां:
CPCB मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।