PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, सीजफायर के बाद पहली बार नागरिकों से होंगे रूबरू

PM Modi Address to Nation: भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद पीएम मोदी पहली बार नागरिकों से रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम देश के नागरिकों को मौजूदा हालात के बारे में कुछ अपडेट दे सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी

अपडेटेड May 12, 2025 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
सीजफायर 10 मई की शाम 5 बजे से लागू किया गया। लेकिन रात को 8 बजे के बाद पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी 12 मई को रात 8 बजे देश को संबोधित करने जा रहे हैं। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष और उसके बाद हुए सीजफायर के बाद पीएम मोदी पहली बार नागरिकों से रूबरू होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम देश के नागरिकों को मौजूदा हालात के बारे में कुछ अपडेट दे सकते हैं। साथ ही भारतीय सैन्य बल के पराक्रम और शौर्य पर चर्चा कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हमला कर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। केवल आतंकी ठिकानों हो निशाना बनाया गया था। सिविलियंस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

7-8 मई की रात से पाकिस्तान ने शुरू किए हमले


लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया और 7-8 मई, 8-9 मई और 9-10 मई की रात को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया और जवाबी हमले भी किए। सटीक हमलों के जरिए पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम, एयरबेस और सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट किया।

भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियां सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। पसरूर और सियालकोट बेस पर रडार साइट को भी सटीक हथियारों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। लड़ाई में 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर से देशभर के 32 एयरपोर्ट्स पर विमान सेवाएं फिर से शुरू

10 मई को संघर्ष विराम

इसके बाद अमेरिका की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को संघर्ष विराम यानि सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर 10 मई की शाम 5 बजे से लागू किया गया। लेकिन रात को 8 बजे के बाद पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन किया गया और एक बार फिर ड्रोन भेजे गए। भारतीय सेना ने इस बार भी हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि जल्द ही सीमा पर गोलीबारी बंद हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।