केदारनाथ यात्रा से लौटते समय नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुईं 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह आखिरकार बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिल गई हैं। करीब छह दिन तक उत्तराखंड पुलिस, रेलवे पुलिस और कई एजेंसियों के लिए पहेली बने इस मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रज्ञा सिंह आखिरकार सुरक्षित मिल गई हैं। पुलिस ने उन्हें बिहार के बेगूसराय जिले से बरामद किया है। इस मामले को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि पिछले करीब छह दिनों से उत्तराखंड पुलिस, रेलवे पुलिस और दूसरी एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी थीं।
