Droupadi Murmu: सबमरीन में सवार होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, करेंगी समुद्री यात्रा...सामने आई ये बड़ी जानकारी

यह पनडुब्बी यात्रा राष्ट्रपति के गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिवसीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है।राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। बयान में साफ कहा गया है कि 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी के जरिए समुद्री यात्रा करेंगी

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मू कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार पोर्ट से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी 2006 को विशाखापत्तनम से पनडुब्बी में सफर किया था।

चार राज्यों का करेंगी दौरा

यह पनडुब्बी यात्रा राष्ट्रपति के गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिवसीय दौरे का हिस्सा होगी, जिसकी शुरुआत शनिवार से हो रही है।राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। बयान में साफ कहा गया है कि 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी के जरिए समुद्री यात्रा करेंगी।


 Su-30MKI  में भी भर चुकी हैं उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इससे पहले भी भारतीय वायुसेना के फ्रंटलाइन फाइटर विमानों में उड़ान भरकर इतिहास रच चुकी हैं। उन्होंने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। इससे पहले साल 2023 में वह Sukhoi Su-30MKI विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। पश्चिमी भारत में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद राष्ट्रपति झारखंड जाएंगी। सोमवार को वह जमशेदपुर में संथाली समुदाय की लिपि Ol Chiki के 100 साल पूरे होने के समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मु उसी दिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (National Institute of Technology Jamshedpur) के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को वह झारखंड के गुमला जिले में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम कार्तिक जातरा में हिस्सा लेंगी, जहां वह लोगों को संबोधित भी करेंगी। यह पूरा दौरा दिखाता है कि राष्ट्रपति एक तरफ सशस्त्र बलों से लगातार जुड़ी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।