राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार पोर्ट से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी 2006 को विशाखापत्तनम से पनडुब्बी में सफर किया था।
