प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हाल के हालात पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत हमेशा संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान और जल्दी से शांति बहाल करने के पक्ष में रहा है। उन्होंने इस दिशा में हर संभव मदद देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन के बीच हो रही प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
Prime Minister Narendra Modi had a telephone conversation today with the President of Ukraine, Volodymyr Zelenskyy.
President Zelenskyy shared his views on the recent developments related to Ukraine. Prime Minister thanked President Zelenskyy and reaffirmed India’s steadfast… pic.twitter.com/1gJ0J4n7eF — ANI (@ANI) August 11, 2025
पीएम मोदी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हुई फोन बातचीत पर ट्वीट किया, “राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात करके और हाल के हालात पर उनके विचार जानकर खुशी हुई। मैंने उन्हें भारत के इस मजबूत रुख के बारे में बताया कि संघर्ष का जल्दी और शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है। भारत न सिर्फ इस दिशा में हर संभव योगदान देगा, बल्कि यूक्रेन के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।”
जलेंस्की ने जी ये जानकारी
वहीं पीएम मोदी से हुई बात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट किया, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी लंबी बातचीत हुई। हमने सभी अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, जिनमें हमारे द्विपक्षीय सहयोग और मौजूदा कूटनीतिक हालात शामिल हैं। मैं हमारे लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए उनका आभारी हूँ। हमने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान आमने-सामने मुलाकात करने और यात्राओं के आदान-प्रदान पर काम करने पर सहमति जताई।”
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।