पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसका सेमीफाइनल माने जा रहे राज्य के 102 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों और अब तक आए नतीजों में सूबे की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर चल रही है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के आंकड़े भी सामने आए हैं। आइए देखते हैं कि पंजाब निकाय चुनाव के अब तक के आंकड़ों में किस पार्टी का कैसा हाल है और कहां किसने बाजी मारी है।
