Get App

Ludhiana Jail: पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में गैंगवार, कैदियों के दो गुटों में खूनी झड़प में सुपरिटेंडेंट गंभीर रूप से घायल

Ludhiana Central Jail Clash: यह घटना उस समय हुई जब जेल अधिकारी एक रेगुलर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान कैदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार, कैदियों के दो गुट एक में 10 और दूसरे में 7 कैदी आपस में भिड़ गए। उन्होंने चारदीवारी पर रखे ईंट के टुकड़ों का इस्तेमाल कर एक-दूसरे पर हमला किया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 10:02 AM
Ludhiana Jail: पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में गैंगवार, कैदियों के दो गुटों में खूनी झड़प में सुपरिटेंडेंट गंभीर रूप से घायल
जेल के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कथित तौर पर हमला किया गया

Ludhiana Jail Clash: पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के दो विरोधी गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। जानकारी के मुताबिक, झड़प के दौरान जेल में हालात बेकाबू हो गए और सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसके बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा जेल पहुंचे, और एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कब और क्यों हुई झड़प?

यह घटना उस समय हुई जब जेल अधिकारी गश्त कर रहे थे। उसी दौरान कैदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार, कैदियों के दो गुट एक में 10 और दूसरे में 7 कैदी आपस में भिड़ गए। उन्होंने चारदीवारी पर रखे ईंट के टुकड़ों का इस्तेमाल कर एक-दूसरे पर हमला किया। इस दौरान जेल के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कथित तौर पर हमला किया गया। झड़प के दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट सिद्धू के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल में हिंसा की खबर मिलने के बाद पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जेल के अंदर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के पीछे का सही कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें