Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!

जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। यह दर्दनाक घटना दो हफ्तों में सामने आई। करीब 15 दिन पहले आठ साल की सुखप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात उसके छह साल के भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक महिला को अपने दो नाबालिग बच्चों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई है और उसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। यह दर्दनाक घटना दो हफ्तों में सामने आई। करीब 15 दिन पहले आठ साल की सुखप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात उसके छह साल के भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई।

गांव के लोगों को शक हुआ तो वे शनिवार सुबह फूल थाने पहुंचे और मामले की पूरी जांच की मांग की।


पुलिस अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी मां जस्सी कौर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि जस्सी कौर ने साजिश रचकर पहले सुखप्रीत और फिर फतेहवीर को जहर देकर मार डाला। जांच में यह भी सामने आया है कि इस साजिश में उसकी बहन मोटू कौर और एक अन्य व्यक्ति लखी सिंह भी शामिल थे।

पुलिस ने जस्सी कौर और उसकी बहन मोटू कौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।