Get App

Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!

जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। यह दर्दनाक घटना दो हफ्तों में सामने आई। करीब 15 दिन पहले आठ साल की सुखप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात उसके छह साल के भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:14 PM
Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!
Punjab: अवैध संबंध के चलते मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों को दिया जहर!

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक महिला को अपने दो नाबालिग बच्चों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई है और उसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, महिला ने बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। यह दर्दनाक घटना दो हफ्तों में सामने आई। करीब 15 दिन पहले आठ साल की सुखप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात उसके छह साल के भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई।

गांव के लोगों को शक हुआ तो वे शनिवार सुबह फूल थाने पहुंचे और मामले की पूरी जांच की मांग की।

पुलिस अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी मां जस्सी कौर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें