रूस-यू्क्रेन युद्ध के बीच के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा करने वाले हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस बात की जानकारी दी है कि पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और उनकी यात्रा की तैयारी चल रही है। रूसी अंतर्राष्ट्रीय मामलों की परिषद की एक कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री लावरोव ने वीडियो संबोधन में कहा कि पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है।
रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और उनकी भारत यात्रा की तैयारी की जा रही है। यह यात्रा भारत और रूस के बीच मजबूत होते कूटनीतिक संबंधों के लिए बहुत अहम होगी।
पुतिन की यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा है कि रूस वैश्विक शक्तियों, खासतौर से भारत के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है।
लावरोव ने कहा कि पिछले साल दोबारा चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा रूस की थी। उन्होंने कहा, "अब हमारी बारी है।" हालांकि, यात्रा की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, यात्रा की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2024 में रूस की यात्रा पर गए थे, जो लगभग पांच सालों में उनकी पहली रूस यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था।
पिछली यात्रा के दौरान मोदी ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। 24 मार्च को लावरोव ने कहा कि रूस भारत के साथ "विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" विकसित कर रहा है।
लावरोव ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस चीन, भारत, ईरान, उत्तर कोरिया और स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (CIS) देशों जैसे देशों के साथ सक्रिय रूप से संबंधों का विस्तार कर रहा है।