Astrologer Radhan Pandit: पहले ही बता दिया था कि तमिलनाडु में आएगी विजय की सुनामी! कौन हैं ये स्टार ज्योतिषी राधान पंडित?

Vijay Astrologer Radhan Pandit: जब तमाम एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर रही थीं, तब राधान पंडित ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि हम इन एग्जिट पोल्स को नजरअंदाज कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम 140 या 170 से ज्यादा सीटें जीतकर चुनाव में क्लीन स्वीप करेंगे

अपडेटेड May 04, 2026 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
राधान पंडित ने बहुत पहले ही तमिलनाडु में विजय की 'सुनामी' आने की भविष्यवाणी कर दी थी

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने सबको चौंका दिया है। जहां बड़े-बड़े एग्जिट पोल्स फेल होते दिख रहे हैं, वहीं सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK की जबरदस्त बढ़त के बाद सेलिब्रिटी ज्योतिषी राधान पंडित (Radhan Pandit) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। राधान पंडित ने बहुत पहले ही तमिलनाडु में विजय की 'सुनामी' आने की भविष्यवाणी कर दी थी। राधान पंडित को काउंटिंग के दिन सुबह ही विजय के आवास पर फूलों का गुलदस्ता और शॉल लेकर जाते हुए देखा गया था।

विजय की कुंडली को बताया 'सुनामी कुंडली'

राधान पंडित ने विजय के राजनीतिक भविष्य को लेकर जो दावे किए थे, वे अब सच होते दिख रहे हैं। पंडित ने विजय की कुंडली को असाधारण और सुनामी कुंडली करार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि विजय एक प्रभावशाली वोट शेयर के साथ शीर्ष पर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके अनुसार, विजय के ग्रहों की स्थिति उन्हें उनके सभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से अलग और मजबूत बनाती है।


एग्जिट पोल्स को किया था खारिज

जब तमाम एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर रही थीं, तब राधान पंडित ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि हम इन एग्जिट पोल्स को नजरअंदाज कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम 140 या 170 से ज्यादा सीटें जीतकर चुनाव में क्लीन स्वीप करेंगे। हमारा व्यक्तिगत सर्वे कहता है कि हमें न्यूनतम 45% वोट शेयर मिलेगा। मतगणना के 109वें घंटे में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

स्टालिन और अन्य नेताओं पर भी की थी भविष्यवाणी

राधान पंडित की भविष्यवाणियां केवल विजय तक सीमित नहीं रही हैं, उन्होंने तमिलनाडु के अन्य दिग्गजों के बारे में भी चौंकाने वाले दावे किए थे। पंडित के अनुसार, स्टालिन वर्तमान में ज्योतिषीय रूप से एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन को लेकर उन्होंने कहा था कि सितारे अनुकूल होने के बावजूद, उनकी राजनीतिक उन्नति सीमित रह सकती है। उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी की कुंडली को फिलहाल काफी मजबूत बताया था। उन्होंने दावा किया था कि सीमन के पास मुख्यमंत्री बनने वाले ज्योतिषीय योग नहीं हैं।

क्या विजय बनेंगे 'नए एमजीआर'?

राधान पंडित ने विजय की तुलना महान एम. जी. रामचंद्रन (MGR) से करते हुए सुझाव दिया कि विजय का राजनीतिक सफर भी एमजीआर की तरह लंबे समय तक चलने वाले प्रभुत्व का होगा। उन्होंने यहां तक भविष्यवाणी कर दी कि डीएमके और एआईएडीएमके का युग अब समाप्त हो सकता है और विजय की TVK के नेतृत्व में एक नई राजनीतिक व्यवस्था का उदय होगा।

गौरतलब है कि एक अन्य प्रसिद्ध ज्योतिषी शेल्वी के. दामोदरन ने भी विजय की राजनीति में एंट्री को एक निर्णायक चरण बताया था। उन्होंने विजय की कुंडली में नीच भंग राजयोग जैसे ग्रहों की स्थिति का हवाला देते हुए उनके बड़े प्रभाव की भविष्यवाणी की थी।

Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: तमिलनाडु में विजय का धमाकेदार प्रदर्शन, TVK की 'सुनामी' में उड़े DMK के दिग्गज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।