Tamil Nadu TVK Vijay Result Updates: तमिलनाडु में विजय की सुनामी, खुद जिन 2 सीटों पर लड़े उनपर क्या है हाल?

TVK Vijay Results: विजय तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीट से शुरुआती दौर से ही आगे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, विजय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, DMK के इनिगो इरुधयराज पर 3,299 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना के दूसरे दौर के बाद उनकी स्थिति और भी मजबूत होती दिख रही है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
सिर्फ विजय ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी तमिलनाडु वेत्री कड़गम (TVK) पूरे राज्य में सुनामी लाती दिख रही है

TVK Vijay Seats Result Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने जबरदस्त धमाका किया है। अपनी पहली ही चुनावी परीक्षा में विजय न केवल एक बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं, बल्कि खुद जिन दो सीटों से मैदान में उतरे हैं, वहां भी उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

तिरुचिरापल्ली पूर्व: DMK को पछाड़कर बनाई बढ़त

विजय तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीट से शुरुआती दौर से ही आगे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, विजय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, DMK के इनिगो इरुधयराज पर 3,299 वोटों की बढ़त बना ली है। मतगणना के दूसरे दौर के बाद उनकी स्थिति और भी मजबूत होती दिख रही है।


चेन्नई के पेरम्बूर में भी चला विजय का जादू

चेन्नई की महत्वपूर्ण सीट पेरम्बूर से भी विजय के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं।शुरुआती रुझानों में विजय इस सीट पर भी अपने विरोधियों से आगे चल रहे हैं। एक साथ दो सीटों से चुनाव लड़कर विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता जैसी दिग्गज नेताओं की रणनीति अपनाई है, जो अब सफल होती दिख रही है।

राज्य की सबसे बड़ी पार्टी की ओर TVK

सिर्फ विजय ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी तमिलनाडु वेत्री कड़गम (TVK) पूरे राज्य में सुनामी लाती दिख रही है। TVK राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।शुरुआती आंकड़ों में TVK 112 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। विजय की पार्टी ने DMK और AIADMK जैसे पुराने सियासी दिग्गजों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

कितना है बहुत का आंकड़ा?

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है। मौजूदा रुझानों के अनुसार, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं क्योंकि कोई भी अकेला दल बहुमत के करीब पहुंचता नहीं दिख रहा है। ऐसी स्थिति में विजय की पार्टी TVK, जो 112 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है, सरकार बनाने की चाबी अपने पास रख सकती है। अगर कोई भी गठबंधन स्पष्ट बहुमत नहीं पाता है, तो विजय अन्य दलों के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोक सकते हैं।

Tamil Nadu Election TVK Vijay Result Live: टीवीके ने 108 सीटों पर बढ़त बनाकर DMK को पीछे धकेला,AIADMK 64 सीट पर आगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।