Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के दनकुनी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन मई और जून 2026 में कुल 6 ट्रिप लगाएगी। इससे छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों को टिकट और सीट मिलने में काफी मदद मिलेगी।
