बिहार के CM नीतीश कुमार के काफिले के लिए ट्रेनों को करीब एक घंटे तक रोका गया। शनिवार को नीतीश कुमार के समस्तीपुर आने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
