Get App

दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, IMD ने कल के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट', वीकेंड तक ऐसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर रुक-रुककर मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 8:56 AM
दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, IMD ने कल के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट', वीकेंड तक ऐसा रहेगा मौसम
आज फिर बारिश से सराबोर होगी दिल्ली, मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर रुक-रुककर मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 11 अगस्त के लिए भी ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। जिसका मतलब है कि लोगों को संभावित दिक्कतों के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव हो सकता है।

IMD ने आज अलग-अलग समय पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, और कुल बारिश से अगस्त महीने की कुल बारिश में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

10 दिन में ही पूरी महीने की बारिश का कोटा पूरा

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में अगस्त के पहले 10 दिनों में ही पूरे महीने की औसत बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है। यानी इस बार मानसून राजधानी पर जमकर मेहरबान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें