Get App

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

Mansoon Alert: IMD ने ये पूर्वानुमान लगाया है कि इस साल मुंबई में समय से पहले मानसून आ सकता है। मई की शुरुआत में साझा किए गए पूर्वानुमान से पता चलता है कि इस बार अनुकूल हवा और दबाव की स्थिति से दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही दस्तक दे देगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 21, 2025 पर 8:18 AM
Mumbai Rains: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र एक कई शहरों में मंगलवार (20 मई) को भारी बारिश देखने को मिली। मुंबई के साथ अंधेरी, मलाड, बोरीवली और विले पार्ले में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज रात 11 बजे तक मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्री-मानसून बारिश का अनुमान है।

'स्काईवॉच वेदर इंडिया' के अनुसार, कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी और वसई विरार में आज भारी बारिश होगी, जबकि बोरीवली-भयंदर बेल्ट और ठाणे के ओवले, भयंदरपाड़ा में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मुंबई के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी। जलभराव के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बारिश की तीव्रता मुंबई की तुलना में अधिक थी, जबकि मुंबई में केवल हल्की बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे तक पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद अंधेरी (मालपा डोंगरी) में 57 मिमी और अंधेरी (पूर्व) में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें