Raja Raghuvanshi Murder Case : मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड के खुलासे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। 17 दिनों तक चली जांच के बाद इस मामले में सोमवार को एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा के हत्या का आरोप में पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी सोनम पर हत्या की साजिश रचने और हत्यारों को सुपारी देने का आरोप है। इस मामले में राज कुशवाहा नाम के व्यक्ति के साथ सोनम के अफेयर की भी चर्चा है। वहीं राजा रघुवंशी के हत्या के खुलासे के बाद उनकी मां बड़ी बात कही है।
राजा रघुवंशी की मां को नहीं हो रहा यकीन
राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि कुछ दिनों पहले जिस लड़की को उन्होंने बहू बनाकर अपने घर लाया, उसने ही उनके बेटे के साथ इतना बुरा किया। उन्होंने कहा कि अगर सोनम ने सच में राजा को मारा है, तो वे उसके लिए कड़ी से कड़ी सजा सजा चाहती हैं। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'मेरा बेटा सोनम के कहने पर ही उसके साथ मेघालय घूमने गया था। वह इतनी जल्दी हनीमून पर नहीं जाना चाहता था। मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि सोनम ने मेघालय की टिकट बुक करा ली है। इस पर मैंने उससे कहा था कि अगर टिकट बुक हो चुका है, तो उसे पत्नी के साथ मेघालय घूमने जाना चाहिए।’
'सोनम के मुंह से सुनना चाहती हूं ये बात...'
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने मुझे यह भी बताया था कि सोनम ने मेघालय से दोनों की वापसी का टिकट बुक नहीं कराया है। लेकिन वे छह-सात दिन में वहां से इंदौर लौट आएंगे। उमा रघुवंशी ने आगे कहा कि उन्हें सोनम की ताजा तस्वीर देखकर झटका लगा क्योंकि उनके बेटे के साथ पिछले महीने लापता हुई उनकी बहू के शरीर पर खरोंच का एक निशान तक नहीं है, जबकि उनके बेटे की हत्या कर दी गई। मैं सोनम के मुंह से सुनना चाहती हूं कि उसने राजा को कहां, क्यों और किस हालत में छोड़ा था.” उन्होंने कहा कि सगाई के बाद सोनम उनके बेटे को पर्याप्त वक्त नहीं दे रही थी और शादी से पहले उसके साथ घूमने-फिरने से भी बच रही थी।
शादी के 17 दिनों बाद हत्या
बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी पिछले महीने इंदौर की रहने वाली सोनम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए और वहां जाकर दोनों लापता हो गए। गायब होने की बात जब सामने आई तो पुलिस भी एक्टिव हो गई और खोजबीन करने लगी। करीब 11 दिन बाद पुलिस को राजा रघुवंशी की लाश मिली। सोनम रघुवंशी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।