Raja Raghuvanshi: पहला वार विक्की ने किया...सोनम सब देखती रही, चारों आरोपियों ने अब किया हैरान करने वाला खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case : राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी का प्रेमी बताया जा रहा है। वह राजा रघुवंशी के हत्या के दौरान वह इंदौर में ही रुका रहा। हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी। आरोपियों ने कहा कि सोनम अपने पति राजा को मरते हुए देख रही थी

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग लेकर पहुंची गई है।  शादी के ठीक 12वें दिन सोनम ने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी का मर्डर कराया। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसबके बीच इंदौर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बताया कि कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

एसीपी पूनम चंद यादव ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि आरोपियों ने न केवल हत्या की बात मानी है, बल्कि यह भी बताया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मौके पर मौजूद थी और उसने अपने पति को मरते देखा। उन्होंने कहा, "चारों आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पहला हमला विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था।"


इस तरह की राजा की हत्या

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने किस तरह मिलकर राजा रघुवंशी पर हमला किया और फिर उनके शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिये पहले गुवाहाटी गए और वहां से शिलॉन्ग पहुंचे। इंदौर से डायरेक्ट ट्रेन न होने के कारण उन्हें कई ट्रेनें बदलनी पड़ी। क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, तीन आरोपी – विशाल, आकाश और आनंद – इंदौर से निकलकर मेघालय तक गए। एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि उन्होंने वहां पहुंचने के लिए कई ट्रेनें बदलीं, पहले गुवाहाटी और फिर शिलांग गए। इस साजिश में राज कुशवाह भी शामिल था।

पति के हत्या के समय सोनम थी वहां मौजूद

राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी का प्रेमी बताया जा रहा है। वह राजा रघुवंशी के हत्या के दौरान वह इंदौर में ही रुका रहा। हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी। आरोपियों ने कहा कि सोनम अपने पति राजा को मरते हुए देख रही थी। जानकारी में ये भी बात निकलकर सामने आई कि राज कुशवाहा ने राजा की हत्या के लिए तीनों आरोपियों को खर्चे के लिए 40,000 से 50,000 रुपये तक दिए थे।

आरोपी गुवाहाटी रवाना, शिलांग कोर्ट में पेशी होगी

इंदौर में एसीपी पूनम चंद्र यादव ने जानकारी दी कि मेघालय पुलिस चारों आरोपियों को लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया, “वे अभी इंदौर एयरपोर्ट से निकले हैं। पहले दिल्ली जाएंगे और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट से गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचेंगे। शिलांग में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, पुलिस रिमांड मांगी जाएगी और आगे की जांच होगी।” पूनम यादव ने यह भी बताया कि शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर सोनम पहले इंदौर आई थी और फिर गाजीपुर गई थी, तो इसकी पुष्टि शिलांग पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल हमें यह स्पष्ट नहीं है कि वह इंदौर आई थी या नहीं।” इसके अलावा, आरोपी विशाल के वे कपड़े जो उसने हत्या के दिन पहने थे, पुलिस ने उसके घर से जब्त कर लिए हैं। ये कपड़े अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।