जब हुआ रिश्तों का कत्ल...सौरभ से लेकर निक्की यादव हत्याकांड तक, वो मर्डर केस जिन्होंने पूरे देश को हिला दिया

Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उन दोनों ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई। फिलहाल, सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की ही जा रही हैं। इस घटना के एक बार फिर ऐसे कई मामलों की याद दिला दी है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
Sonam Raghuvanshi : राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में है।

Raja Raghuvanshi  Murder Case : शादी, हनीमून और फिर हत्या...सोमवार को ये तीनों शब्दों का इस्तेमाल लोग सोशल मीडिया पर खूब कर रहे हैं। ये तीनों शब्द सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद से लिखे जा रहे हैं। सोनम रघुवंशी की प्रेम कहानी ऐसी हैरतअंगेज निकली कि पूरा देश इस हत्याकांड से सहम गया है। सोनम रघुवंशी ने शादी के 13 दिन बाद ही अपने पति की हत्या करवा दी और अब 28 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। इनकी शादी 11 मई को हुई थी और 8 दिन बाद 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। इसके बाद सोनम और राजा के गायब होने की खबर आई थी। वहीं तीन जून को राजा का शव बरामद हुआ और 8 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली।

मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उन दोनों ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई। फिलहाल, सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की ही जा रही हैं। इस घटना के एक बार फिर ऐसे कई मामलों की याद दिला दी है, जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हत्याकांड के बारे में जिन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति की ही हत्या नहीं की बल्कि रिश्तों का कत्ल किया।

  • सौरभ हत्याकांड

इस साल मार्च में मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल ने अपनी प्रेमिका मुस्कान के साथ मिलकर बीते 3 मार्च को सौरभ की हत्या कर दी थी। बता दें कि सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। घर से बदबू आने और घरवालों की सौरभ की तलाश के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में दोनों आरोपी 18 मार्च से मेरठ जेल में बंद हैं।

  • आगरा,अमित हत्याकांड


वहीं सौरभ हत्याकांड के बाद मेरठ के एक और सनसनीखेज मामला सामने आया था। इसी साल अप्रैल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या को हादसा साबित करने के लिए पति के शव के पास सांप रख दिया, ताकि ऐसा लगे कि सांप काटने से मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई है। सांप के काटने से पहले ही अमित नामक शख्स की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ये मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का था। यहां रहने वाला अमित मजदूर था। आठ साल पहले उसकी शादी रविता नाम की महिला से हुई थी। तीन छोटे-छोटे बच्चे भी थे। रविता के गांव के ही एक युवक अमरजीत से नजदीकियां बढ़ गई थीं।

  • दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड

आज से दो साल पहले दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। जब साहिल गहलोत नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। बता दें कि साहिल गहलोत ने अपनी शादी से पहले प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर दी थी। साहिल ने मोबाइल चार्जिंग केबल से पहले निक्की का गला दबाया और फिर उसके शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।