Raja Raghuvanshi Murder Case : शादी, हनीमून और फिर हत्या...सोमवार को ये तीनों शब्दों का इस्तेमाल लोग सोशल मीडिया पर खूब कर रहे हैं। ये तीनों शब्द सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद से लिखे जा रहे हैं। सोनम रघुवंशी की प्रेम कहानी ऐसी हैरतअंगेज निकली कि पूरा देश इस हत्याकांड से सहम गया है। सोनम रघुवंशी ने शादी के 13 दिन बाद ही अपने पति की हत्या करवा दी और अब 28 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। इनकी शादी 11 मई को हुई थी और 8 दिन बाद 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। इसके बाद सोनम और राजा के गायब होने की खबर आई थी। वहीं तीन जून को राजा का शव बरामद हुआ और 8 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली।
