Get App

16 अगस्त से खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का खूबसूरत अमृत उद्यान! बिल्कुल फ्री मिलेगी एंट्री, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग!

देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का फेमस अमृत उद्यान एक बार फिर से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। अमृत उद्यान 16 अगस्त से फिर खुलने जा रहा है, जिसके बाद वीकेंड और बारिश का मजा दोगुना हो जाएगा।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 5:22 PM
16 अगस्त से खुल रहा है राष्ट्रपति भवन का खूबसूरत अमृत उद्यान! बिल्कुल फ्री मिलेगी एंट्री, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग!
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक जनता के लिए खुला रहेगा।

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन, 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित यह विश्व प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत उद्यान 16 अगस्त से आम जनता के दर्शन के लिए खोला जा रहा है। अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता, मौसमी फूलों और ऐतिहासिक स्थापत्य कला का आनंद लेना चाहते हैं तो 15 सितंबर 2026 तक अमृत उद्यान घूमने जा सकते हैं। खास बात यह है कि यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है। आइए आपको यहां जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हैं-

जानिए कब और किस समय मिलेगी एंट्री

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेगा। दर्शकों को शाम 5 बजे तक ही अंतिम प्रवेश दिया जाएगा। रखरखाव के लिए सारे सोमवार को अमृत उद्यान आम जनता के लिए बंद रहेगा। यहां आने वाले लोगों की एंट्री और एग्जिट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा।

फ्री में मिलेगी एंट्री, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग है अनिवार्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें