Get App

लाइव ब्लॉग

Jeevan Deep Vishawakarma JUNE 06, 2025 / 12:21 PM IST

RBI MPC Meeting Highlights: होम लोन होंगे सस्ते! RBI ने रेपो रेट में की 0.50% की बड़ी कटौती, इस साल तीसरी बार

RBI Repo Rate Cut Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है। RBI ने शुक्रवार 6 जून को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। अब रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है, जो पहले 6% थी। ये इस साल की लगातार तीसरी कटौती है। इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे कर्ज सस्ते हो सकते हैं। आम लोगों की EMI में राहत मिल सकती है।

RBI Repo Rate Cut Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है। RBI ने शुक्रवार 6 जून को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। अब रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है, जो पहले 6% थी। ये इस साल की लगातार तीसरी कटौती है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी रेपो रेट में कटौती की जा चुकी है। RBI के इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे कर्ज सस्ते हो सकते हैं। आम लोगो

RBI Policy: रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने के बाद संजय मल्होत्रा ने लगातार दो बार रेट कट किया है। क्या तीसरी बार भी वो रेपो रेट में एक 0.25% की कटौती करेंगे
RBI Policy: रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभालने के बाद संजय मल्होत्रा ने लगातार दो बार रेट कट किया है। क्या तीसरी बार भी वो रेपो रेट में एक 0.25% की कटौती करेंगे
JUNE 06, 2025 / 11:25 AM IST

RBI MPC Meet Live Updates: बैकिंग शेयरों पर दिख सकता है दबाव

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 0.50 फीसदी की कटौती की है। यह भले ही देश की आर्थिक ग्रोथ के लिए पॉजिटिव है, लेकिन शेयर बाजार के नजरिए से निकट भविष्य में इसे थोड़ा निगेटिव माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि RBI ने अपनी पॉलिसी रुख को 'अकॉमोडेटिव' से बदलकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। यह संकेत देता है कि आगे दरों में कटौती की ज्यादा गुंजाइश नहीं है, जब तक हालात मजबूर न करें।

विजयकुमार ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी कटौती बैंकों के मार्जिन पर असर डालेगी, जिससे बैंकिंग शेयरों पर निकट भविष्य में दबाव रह सकता है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इससे क्रेडिट ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी, जो मार्जिन में आई गिरावट की भरपाई कर सकता है।

    JUNE 06, 2025 / 11:21 AM IST

    RBI MPC Meet Live Updates: घट सकती हैं बैंकों की FD दरें

    IndiaBonds.com के को-फाउंडर विशाल गोएनका ने बताया कि RBI की ओर से रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती का मतलब है कि शॉर्ट टर्म रेट्स में तेज गिरावट होगी, जिससे कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में उधारी सस्ती होगी और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि, RBI की नीति अब ‘अकॉमोडेटिव’ से ‘न्यूट्रल’ हुई है, जिससे लॉन्ग टर्म रेट्स स्थिर रहेंगे और आगे दरों में कटौती की गुंजाइश सीमित रहेगी।

    गोएनका ने कहा कि इस कटौती के बाद बैंकों अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दरों में तेजी से कटौती कर सकते हैं। निवेशकों को 2-3 साल के कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेश करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वे सरकारी बॉन्ड और FD की तुलना में बेहतर रिटर्न देंगे और कॉर्पोरेट बॉन्ड पर ब्याज दरें धीरे-धीरे कम होंगी।

      JUNE 06, 2025 / 11:12 AM IST

      RBI MPC Meet Higlights: अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन का तनाव कम हुआ

      RBI गवर्नर ने कहा कि पहले रिटेल सेक्टर में अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड रिसीवेबल्स पोर्टफोलियो में जो तनाव देखा गया था, वह अब कम हो गया है। हालांकि, माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में तनाव अभी भी बना हुआ है। बैंकों और NBFCs ने इन सेगमेंट में अपने बिजनेस मॉडल को फिर से सुधारना शुरू कर दिया है, अपने क्रेडिट अंडरराइटिंग प्रैक्टिसेज को मजबूत किया है और कलेक्शन प्रयासों को तेज किया है, ताकि भविष्य में इस सेगमेंट में किसी भी प्रकार के जोखिम के बढ़ने से बचा जा सके।

        JUNE 06, 2025 / 11:10 AM IST

        RBI Repo Rate Cut: होम लोन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, घट सकती है EMIs

        RBI ने रेपो रेट में 0.50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। इस साल फरवरी से अब तक तीन बार रेपो रेट घटाई जा चुकी हैं। इस कदम से होम लोन की ब्याज दरों में सीधे तौर पर गिरावट आ सकती है। इसका सीधा फायदा होम लोन लेने वालों को होगा, खासकर जो पहले से लोन पर हैं, क्योंकि उनकी EMI का बोझ कम हो जाएगा। इस कटौती से कर्ज़ आसान और सस्ता होगा, जिससे घर खरीदना और भी सुलभ हो सकेगा।

          JUNE 06, 2025 / 10:57 AM IST

          RBI Repo Rate Cut: निफ्टी बैंक रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

          रेपो रेट में 0.50% और सीआरआर में 1% की कटौती के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। खासकर निफ्टी बैंक इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया, जिसने आज नया रिकॉर्ड हाई बनाया। कारोबार के दौरान बैंक निफ्टी 755 अंक उछलकर 56,515.80 के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।

            JUNE 06, 2025 / 10:52 AM IST

            RBI Repo Rate Cut Live: मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 5 सदस्यों ने 0.50% कटौती के समर्थन में किया वोट

            भारतीय रिजर्व बैंक कीमॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के 6 में से 5 सदस्यों ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती का समर्थन किया। डॉ नागेश कुमार, प्रो. राम सिंह, डॉ राजीव रंजन, डॉ पूनम गुप्ता और गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के पक्ष में वोट किया। हालांकि, सौगाता भट्टाचार्य ने थोड़ी नरमी दिखाते हुए सिर्फ 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की सिफारिश की। इस वोटिंग के बाद अब रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है, जो इस साल की तीसरी कटौती है।

              JUNE 06, 2025 / 10:48 AM IST

              RBI Governor Sanjay Malhotra: विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत, 11 महीने तक आयात कवर करने की क्षमता

              RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारत के पास फिलहाल इतना मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) है कि वह 11 महीनों तक वस्तुओं के आयात को कवर कर सकता है। इसके अलावा, यह भंडार देश के 96% बाहरी कर्ज (External Debt) को भी कवर करने में सक्षम है।

                JUNE 06, 2025 / 10:47 AM IST

                RBI MPC Meet Higlights: आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में ₹9.5 लाख करोड़ की लिक्विडिटी डाली

                RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, 6 जून को जानकारी दी कि जनवरी 2025 से अब तक रिजर्व बैंक ने ₹9.5 लाख करोड़ रुपये बैंकिंग सिस्टम में डाले है। इसका मतलब है कि RBI ने बाजार में स्थायी तरलता यानी लंबी-अवधि में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए हाल के महीनों में बड़े स्तर पर पैसा डाला है, जिससे बैंकों को कर्ज देने की क्षमता बढ़ी है और क्रेडिट ग्रोथ को सहारा मिला है।

                  JUNE 06, 2025 / 10:38 AM IST

                  RBI Repo Rate Cut Live Updates: आरबीआई ने इस साल अब तक 1% की कटौती की

                  रेपो रेट में लगातार तीसरी कटौती के बाद अब कुल मिलाकर इस साल फरवरी से अब तक RBI 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका है। हालांकि गवर्नर संजय मल्होत्रा ने यह भी साफ किया है कि अब पॉलिसी स्पेस बहुत सीमित बचा है, यानी आगे चलकर ब्याज दरों में और कटौती की गुंजाइश कम है।

                    JUNE 06, 2025 / 10:36 AM IST

                    RBI Repo Rate Cut Live Updates: बैंकों को मिलेगी करीब ₹2.5 लाख करोड़ की अतिरिक्त लिक्विडिटी

                    केंद्रीय बैंक ने कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में भी 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे बैंकों को करीब ₹2.5 लाख करोड़ की अतिरिक्त लिक्विडिटी मिलेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, इससे बैंकों की फंडिंग कॉस्ट घटेगी और क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

                      JUNE 06, 2025 / 10:29 AM IST
                      RBI Governor Sanjay Malhotra: FY26 के लिए महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.7% कियाभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई दर के अनुमानों में कटौती का ऐलान किया है। पूरे FY26 के लिए महंगाई अनुमान 4% से घटाकर 3.7% किया गया है। RBI का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी प्राइसेज में नरमी और मॉनसून की बेहतर स्थिति के चलते महंगाई काबू में बनी रह सकती है। CPI महंगाई दर का तिमाही दर तिमाही अनुमान-
                      • Q1FY26: पहले 3.6%, अब 2.9%
                      • Q2FY26: पहले 3.9%, अब 3.4%
                      • Q3FY26: पहले 3.8%, अब 3.9%
                      • Q4FY26: 4.4% (कोई बदलाव नहीं)
                        JUNE 06, 2025 / 10:27 AM IST

                        RBI MPC Meet Live:इससे पहले अप्रैल की पॉलिसी में न्यूट्रल को बदलकर अकोमडेटिव किया था

                        RBI MPC Meet Live: अप्रलै की पॉलिसी में RBI ने न्यूट्रल रूख को बदलकर अकोमडेटिव कर दिया था। इसके मायने हैं कि RBI रेट कट करने के लिए तैयार है। लेकिन जून के रिव्यू में इसे दोबारा बदलकर न्यूट्रल कर दिया है।

                        इसके अलावा एक सख्त यानि Hawkish Stance भी होता है। इसका मतलब है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए तैयार है। जब भी महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो RBI Hawkish Stance रखता है।

                          JUNE 06, 2025 / 10:24 AM IST

                          RBI Repo Rate Cut News LIVE: सामान्य से बेहतर मानसून से इकोनॉमी को मिलेगी मजबूती

                          भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 जून को कहा कि सामान्य से ऊपर मानसून और उसकी जल्दी शुरुआत भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छा संकेत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, मौसमी अनिश्चितताओं और ग्लोबल व्यापार नीतियों पर सतर्क रहने की जरूरत है। गवर्नर के मुताबिक, मानसून की यह अनुकूल स्थिति ग्रामीण मांग को बढ़ावा दे सकती है और इससे महंगाई पर भी नियंत्रण रहने की संभावना है।

                            JUNE 06, 2025 / 10:22 AM IST
                            RBI Repo Rate Cut News LIVE: FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरारभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए GDP ग्रोथ के अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में कटौती के बाद, RBI को देश की आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। GDP ग्रोथ के अनुमान (FY26):
                            • Q1 (अप्रैल-जून): 6.5%
                            • Q2 (जुलाई-सितंबर): 6.7%
                            • Q3 (अक्टूबर-दिसंबर): 6.6%
                            • Q4 (जनवरी-मार्च): 6.3%
                              JUNE 06, 2025 / 10:20 AM IST

                              RBI repo rate cut news live: हरे निशान में लौटा शेयर बाजार

                              आरबीआई ने रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के साथ हरे निशान में लौट आया। अपडेट लिखे जाने के वक्त सेंसेक्स 150 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

                                JUNE 06, 2025 / 10:18 AM IST
                                RBI MPC Meeting Live Update: आरबीआई ने SDF और MSF में किया बदलावभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटिरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की घोषणा की है। अब रेपो रेट 6% से घटकर 5.5% पर आ गया है। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) की दरों में भी 50 बेसिस पॉइंट की कमी की है:
                                • SDF रेट: अब 5.25%
                                • MSF रेट: अब 5.75%
                                • रेपे रेट: अब 5.5%
                                आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करना है।
                                  JUNE 06, 2025 / 10:13 AM IST

                                  RBI MPC Meeting Live: आरबीआई ने पॉलिसी रुख को 'उदार' से 'न्यूट्रल' में बदला

                                  आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए अपनी नीति का रुख ‘Accommodative’ से बदलकर ‘Neutral’ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विकास को सहारा देने की गुंजाइश सीमित है, इसलिए यह बदलाव जरूरी था।

                                  फूड इंफ्लेशन को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि यह काबू में बनी रहेगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमोडिटी प्राइसेज में नरमी दिख रही है।

                                    JUNE 06, 2025 / 10:10 AM IST

                                    RBI MPC Meet Live: रिजर्व बैंक ने अकोमडेटिव रूख को बदलकर न्यूट्रल किया, क्या हैं इसके मायने

                                    RBI MPC Meet Live:  रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस बार RBI ने अकोमडेटिव रूख को बदलकर न्यूट्रल कर दिया है। इसके मायने हैं कि RBI की मौद्रिक पॉलिसी समीक्षा में आगे रेपो रेट को लेकर कोई आक्रामक फैसला नहीं करेगा। यानि ना तो वह आक्रामक ढंग से रेट बढ़ाएगा और ना घटाएगा। यह एक बीच का रास्ता होता है। इसमें RBI के पास मौका होता है कि वह हालात को समझते हुए आगे भविष्य में रेट घटाने या बढ़ाने का फैसला कर सकता है। यानि RBI गवर्नर एक तरह से Wait and Watch के मूड में हैं।

                                      JUNE 06, 2025 / 10:07 AM IST

                                      RBI MPC Meet LIVE: रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती

                                      भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। यह लगातार तीसरी बार है, जब आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती का फैसला किया है।

                                        JUNE 06, 2025 / 10:06 AM IST

                                        RBI MPC Meet LIVE: आरबीआई गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

                                        भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है।

                                          JUNE 06, 2025 / 10:02 AM IST
                                          RBI MPC Meet LIVE: अप्रैल बैठक से जुड़ी प्रमुख बातेंभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने इससे पहले अप्रैल की बैठक में ये फैसले लिए थे-
                                          • रेपो रेट: 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की, अब 6%
                                          • नीतिगत रुख: ‘उदार’ (Accommodative) रुख बरकरार
                                          • स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट: घटाकर 5.75% किया गया
                                          • मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट: घटाकर 6.25%
                                          • वोटिंग: एमपीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेपो रेट कटौती के पक्ष में वोट दिया
                                            JUNE 06, 2025 / 9:59 AM IST

                                            RBI MPC Meet LIVE Updates: रेपो रेट में 0.25 फीसदी के कटौती की उम्मीद

                                            आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ दी देर में शुरू होने वाली है। मनीकंट्रोल के एक पोल के मुताबिक, केंद्रीय बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है।

                                              JUNE 06, 2025 / 9:56 AM IST

                                              RBI MPC Meet Live: इसके पहले अप्रैल की बैठक में RBI ने क्या लिया था फैसला!

                                              RBI MPC Meet Live: अप्रैल की मौद्रिक पॉलिसी समिति यानि MPC की बैठक में सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार रेपो रेट एक चौथाई फीसदी घटाने का फैसला किया गया था। इसके बाद रेपो रेट 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी पर आ गया। इसके साथ ही पॉलिसी पर अपना नजरिया न्यूट्रल से बदलकर अकोमोडेटिव कर दिया था।

                                                JUNE 06, 2025 / 9:43 AM IST

                                                RBI MPC Meeting Live: पॉलिसी रेट के ऐलान से पहले शेयर मार्केट में कमजोरी

                                                RBI MPC Meeting Live: लगातार तीसरी बार रेट कट की उम्मीद आज की जा रही है लेकिन फैसला आने से पहले शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। RBI की पॉलिसी का ऐलान सुबह 10 बजे होने वाला है। उससे 15 मिनट पहले 9.45 पर सेंसेक्स 208 अंक नीचे 81,233.98 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 50 करीब 49 अंकों के साथ 24,700 पर ट्रेड कर रहा है।

                                                  JUNE 06, 2025 / 9:39 AM IST

                                                  RBI MPC Meeting Live: पॉलिसी रेट के ऐलान से पहले रुपया टूटा

                                                  RBI MPC Meeting Live: रिजर्व बैंक आज सुबह 10 बजे रेट कट का फैसला लेगा। लेकिन उससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखी जा रही है। मौद्रिक नीति के फैसले से पहले रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 85.91 पर आ गया है।

                                                    JUNE 06, 2025 / 9:27 AM IST

                                                    RBI MPC Meeting Live: अगर आज रेट घटा तो आपका फायदा या नुकसान!

                                                    RBI MPC Meeting Live: अगर RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटाते हैं तो एक तरफ आम आदमी पर से होम लोन का बोझ कम होगा। लेकिन दूसरी तरफ FD पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो जाएगा। क्योंकि RBI के रेपो-रेट को कम या ज्यादा करने पर होमलोन और FD पर मिलने वाले ब्याज पर सीधा असर पड़ता है।

                                                      JUNE 06, 2025 / 9:05 AM IST

                                                      RBI MPC Meeting Live: रिजर्व बैंक के रेट कट करने की उम्मीद क्यों है ज्यादा

                                                      RBI MPC Meeting Live: इस साल अप्रैल में महंगाई दर में अच्छी राहत नजर आई। महंगाई दर घटकर 3.16 फीसदी पर आ गई थी जो पिछले 6 साल का सबसे निचला लेवल था। ऐसे में इस बात के पूरे चांस हैं कि RBI लगातार तीसरी बार एक चौथाई फीसदी रेट कट कर सकता है। इससे पहले दो बार में वह इसे 25-25 बेसिस प्वाइंट्स करके 50 बेसिस प्वाइंट्स घटा चुके हैं।

                                                        JUNE 06, 2025 / 8:53 AM IST

                                                        RBI MPC Meeting Live: नीतियों पर कितने हैं रुझान?

                                                        RBI MPC: पहले बात करते हैं न्यूट्रल नजरिए (Neutral Stance) की तो इसका मतलब है कि रेपो रेट को न तो आक्रामक ढंग से बढ़ाया जाएगा और न ही घटाया जाएगा। वहीं नरम रुख (Accommodative Stance) का मतलब है कि इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ब्याज दरों को घटाने के लिए तैयार है। यह रुझान विकास दर सुस्त होने और महंगाई के काबू होने की स्थिति में रहता है। इसके अलावा सख्त नजरिया (Hawkish Stance) का मतलब है महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए आरबीआई तैयार है।

                                                          JUNE 06, 2025 / 8:50 AM IST

                                                          RBI MPC Meeting Live: नीतिगत रुझान में भी होता है बदलाव?

                                                          RBI MPC: रेपो रेट के साथ-साथ आरबीआई पॉलिसी पर अपने रुझान के बारे में भी बताता है जैसे कि अप्रैल महीने में पॉलिसी पर रुख न्यूट्रल (Neutral) से अकॉमोडेटिव (Accommodative) किया था। आरबीआई ने यह बदलाव कमजोर इनफ्लेशन और सुस्त इकनॉमिक ग्रोथ के चलते किया था।

                                                            JUNE 06, 2025 / 8:31 AM IST

                                                            RBI MPC Live Updates: CRR में कटौती से कितना आएगा फर्क?

                                                            RBI MPC: रेपो रेट में कटौती से ईएमआई हल्की हो सकती है। वहीं सीआरआर की बात करें तो इसके कम होने से बैंकों के पास कैश बढ़ता है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने कैलकुलेट किया था कि सीआरआर में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50% की कटौती से बैंकों के पास करीब ₹1.20 लाख करोड़ की लिक्विडिटी बढ़ जाएगी।

                                                              JUNE 06, 2025 / 8:28 AM IST

                                                              RBI MPC Live Updates: CRR को लेकर क्या है उम्मीद?

                                                              RBI MPC: सीआरआर के कम होने का मतलब है कि बैंकों के पास कैश अधिक होगा क्योंकि उन्हें आरबीआई के पास कम रिजर्व रखना पड़ेगा। मनीकंट्रोल से बातचीत में कई ट्रेजरी हेड्स ने इसमें और कटौती की उम्मीद जताई थी।

                                                                JUNE 06, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                RBI MPC Live Updates: कैश रिजर्व रेश्यो का क्या है मतलब?

                                                                RBI MPC: सीआरआर का फुल फॉर्म है कैश रिजर्व रेश्यो। इसका मतलब है कि बैंकों को अपने डिपॉजिट्स का कुछ हिस्सा आरबीआई के पास कैश रिजर्व के रूप में रखना पड़ता है। आरबीआई इसका इस्तेमाल मनी सप्लाई को रेगुलेट करने के लिए करता है। अभी यह 4% पर है।

                                                                  JUNE 06, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                  RBI MPC Live Updates: सिर्फ रेपो रेट का ही होता है ऐलान?

                                                                  RBI MPC: आरबीआई की बैठक में रेपो रेट का ही ऐलान नहीं होता है। आरबीआई गवर्नर इसमें इकॉनमी की सेहत की भी रिपोर्ट जारी करते हैं। रेपो रेट के अलावा आरबीआई गवर्नर कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) और अपने रुझान इत्यादि को लेकर भी ऐलान करता है।

                                                                    JUNE 06, 2025 / 8:14 AM IST

                                                                    RBI MPC Live Updates: FY26 में कब है अगली बैठकें?

                                                                    RBI MPC: आरबीआई ने मार्च महीने में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैठक का शेड्यूल जारी किया था। हर दो महीने पर मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक होती है जिसमें से दो हो चुकी हैं।

                                                                    7-9 अप्रैल, 2025 (हो चुकी है)

                                                                    4-6 जून, 2025 (आज ऐलान)

                                                                    5-7 अगस्त, 2025

                                                                    29 सितंबर- 1 अक्टूबर, 2025

                                                                    3-5 दिसंबर, 2025

                                                                    4-6 फरवरी, 2026

                                                                      JUNE 06, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                      RBI MPC Live Updates: अगली बैठकों में भी कटौती की उम्मीद

                                                                      RBI Repo Rate: रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग्स (CareEdge Ratings) के मुताबिक ग्रोथ की स्पीड में सुधार हुआ है लेकिन खपत में असमान सुधार, प्राइवेट कैपिटल एक्सपेंडिचर की सुस्त ग्रोथ और मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ की सुस्ती जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। हालांकि रेटिंग एजेंसी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई दर के नरम बने रहने की उम्मीद है तो मौद्रिक नीति में और ढील की गुंजाइश बनती है। रेटिंग एजेंसी का मानना है कि इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है और इसकी वित्त वर्ष की अगली बैठकों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का फैसला फिर हो सकता है।

                                                                        JUNE 06, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                        RBI MPC Live Updates: महंगाई सुस्त होने से क्या बदला?

                                                                        RBI Repo Rate: इनफ्लेशन यानी महंगाई बढ़ने की रफ्तार के सुस्त होने से रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग्स (CareEdge Ratings) का मानना है कि आरबीआई को बाहरी दिक्कतों के बीच ग्रोथ को प्राथमिकता देने की सुविधा रहेगी।

                                                                          JUNE 06, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                          RBI MPC Live Updates: महंगाई की क्या है स्थिति?

                                                                          RBI Repo Rate: रेपो रेट को लेकर आरबीआई के फैसले पर खुदरा महंगाई की स्थिति भी असर डालती है। अभी की बात करें तो अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 3.16% पर थी जोकि आरबीआई के मीडियम-टर्म टारगेट बैंड 2-4% में है।

                                                                            JUNE 06, 2025 / 7:44 AM IST

                                                                            RBI MPC Live Updates: कटौती को लेकर क्या है मार्केट को उम्मीद?

                                                                            RBI Repo Rate: एंजेल वन के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वकारजावेद खान का कहना है कि मार्केट के अधिकतर लोगों को रेपो रेट में 0.25% की कटौती की उम्मीद है तो कुछ को 0.50% के कटौती की उम्मीद है। हालांकि एंजेल वन के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट का मानना है कि 0.50% की कटौती, इस बार संभव नहीं लग रही है।

                                                                              JUNE 06, 2025 / 7:39 AM IST

                                                                              RBI MPC Live Updates: कहां देखें रेपो रेट का फैसला?

                                                                              RBI Repo Rate: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के प्रेस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग 10 बजे शुरू हो जाएगी और इससे जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए मनीकंट्रोल हिंदी से लगातार जुड़े रहें।

                                                                                JUNE 06, 2025 / 7:35 AM IST

                                                                                RBI MPC Live Updates: कौन-कौन है एमपीसी कमेटी में?

                                                                                RBI Repo Rate: मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर जो कमेटी है, उसमें छह सदस्य हैं, जिनमें तीन बाहरी हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष संजय मल्होत्रा हैं। पिछले साल अक्टूबर में केंद्र सरकार ने इसमें तीन सदस्यों की नियुक्ति की थी- नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव नागेश कुमार, मुंबई के इकनॉमिस्ट सौगत भट्टाचार्य और दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के डायरेक्टर प्रोफेसर राम सिंह। इसके अलावा इस कमेटी में आरबीआई के तीन सदस्य हैं- गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन

                                                                                  JUNE 06, 2025 / 7:20 AM IST

                                                                                  RBI MPC Live Updates: अभी कितना है रेपो रेट?

                                                                                  RBI Repo Rate: अभी रेपो रेट 6% पर है। लगातार दो बार की कटौती में यह 0.50% नीचे आई है। अब इस बार भी अगर 0.25% की कटौती होती है तो यह 6% के भी नीचे आ जाएगा।

                                                                                    JUNE 06, 2025 / 7:18 AM IST

                                                                                    RBI MPC Meeting: इस साल कब और कितनी हुई कटौती?

                                                                                    RBI Repo Rate: आरबीआई ने इस साल 2025 में पहली बार फरवरी 2025 में रेपो रेट में 25 बीपीसी यानी 0.25 फीसदी की कटौती की थी। इसके बाद अप्रैल 2025 में दूसरी बार और वित्त वर्ष 2026 में पहली बार भी इतनी ही कटौती की गई। अब इस साल तीसरी बार और वित्त वर्ष 2026 में तीसरी बार क्या होगा, इसका ऐलान थोड़ी देर में हो जाएगा।

                                                                                      JUNE 06, 2025 / 7:15 AM IST

                                                                                      RBI MPC Meeting: इस साल तीसरी बार होगी कटौती?

                                                                                      RBI Repo Rate: आरबीआई इस साल दो बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है। अब इस बार देखना यह है कि साल 2025 में तीसरी बार रेपो रेट में कटौती होती है या नहीं।

                                                                                        JUNE 06, 2025 / 7:13 AM IST

                                                                                        RBI MPC Meeting: आज होगा मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान?

                                                                                        नमस्कार, मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। केंद्रीय बैंक आरबीआई आज मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में लिए गए फैसले का ऐलान करने वाला है। इसमें क्या ऐलान होगा और इस ऐलान का आप पर क्या असर पड़ेगा, इसे जानने और समझने के लिए हमारे साथ यहीं जु़ड़े रहिए।