Get App

RBI MPC Meeting june 2025: वित्त वर्ष 2026 का महंगाई अनुमान 4% से घटाकर 3.7% किया गया

RBI policy june 2025:आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 का महंगाई अनुमान 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया है। RBI गवर्नर का कहना है कि देश में ग्रामीण मांग स्थिर है। वहीं, शहरी मांग बढ़ रही है। कृषि सेक्टर की स्थिति मजबूत बनी हुई है। MPC ने पॉलिसी के रुख में बदलाव किया है। पॉलिसी का रुख'ACCOMMODATIVE' से बदलकर 'NEUTRAL' किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 11:18 AM
RBI MPC Meeting june 2025: वित्त वर्ष 2026 का महंगाई अनुमान 4% से घटाकर 3.7% किया गया
RBI MPC Meeting june 2025 : वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 3.6 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी किया गया है

RBI MPC Meeting june 2025 : RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज जून की RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान कर दिया है। RBI ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती की है। RBI ने रेपो रेट 6 फीसदी से घटाकर 5.50 फीसदी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बरकरार है। मॉनेटरी कमिटी की आर्थिक स्थिति पर नजर बनी हुई है। एजेंसियों का ग्लोबल ग्रोथ में कटौती का अनुमान है। भारतीय इकोनॉमी की स्थिति बेहतर है। भारतीय इकोनॉमी में स्थिरता के साथ मौके बने हैं। MSF रेट 6.25 फीसदी से घटाकर 5.7 फीसदी किया गया है। SDF रेट 5.75 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी कर दी गई है।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 का महंगाई अनुमान 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया है। RBI गवर्नर का कहना है कि देश में ग्रामीण मांग स्थिर है। वहीं, शहरी मांग बढ़ रही है। कृषि सेक्टर की स्थिति मजबूत बनी हुई है। MPC ने पॉलिसी के रुख में बदलाव किया है। पॉलिसी का रुख'ACCOMMODATIVE' से बदलकर 'NEUTRAL' किया गया है। अच्छे मॉनसून से बेहतर खरीफ फसल का अनुमान है। संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि महंगाई का पूर्वानुमान अनुकूल है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई में नरमी का रुख देखने को मिल रहा है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 3.9 फीसदी से घटाकर 3.4 फीसदी किया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 3.6 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें