IMD Heat Wave Alert: उत्तर और मध्य भारत समेत देश के एक बड़े हिस्से में इस समय सूरज आग उगल रहा है। आसमान से बरसती आग और झुलसाने वाले थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज अपने वेदर बुलेटिन में देश के कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में प्रचंड लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
