लखनऊ में LDA के Govt फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन शुरू, 2300 Sq Ft के 3BHK प्लस सर्वेंट अपार्टमेंट का रेट, पेमेंट प्लान, डिस्काउंट सब जानिए
लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) एक शानदार मौका लेकर आई है। एलडीए ने गोमती नगर के विराज खंड में अपने नए और बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
लखनऊ में LDA के Govt फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए अपार्टमेंट का रेट, पेमेंट प्लान और डिस्काउंट
लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) एक शानदार मौका लेकर आई है। एलडीए ने गोमती नगर के बेहद पॉश और प्राइम इलाके विराज खंड में अपने नए और बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की राजधानी की इस बेहतरीन लोकेशन पर 3BHK प्लस सर्वेंट रूम वाला प्रीमियम फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो 19 मई से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एलडीए के इस सरकारी प्रोजेक्ट में आपको प्राइवेट बिल्डरों के मुकाबले काफी कम दाम में लग्जरी सुविधाएं मिल रही हैं।
LDA ने करीब 760 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लेक व्यू अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट में 19 मंजिला ऊंचे 3 आलीशान टावर बनाए जाएंगे। इनकी ऊंचाई करीब 60 मीटर होगी। इसमें 3 BHK प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 646 प्रीमियम फ्लैट्स तैयार किए जाएंगे।
गोमती नगर के विराज खण्ड में एलडीए लेक व्यू अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें लगभग 2300 वर्गफिट क्षेत्रफल के 646 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। लोगों की… pic.twitter.com/niszs1rc8X
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) May 18, 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तरीख और लास्ट डेट जानिए
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 19 मई, 2026
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 18 जून, 2026
इस प्रोजेक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ और सिर्फ एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
कितना है सुपर एरिया और क्या है कीमत?
एलडीए के मुताबिक लेक व्यू अपार्टमेंट में मिलने वाला प्रत्येक फ्लैट बेहद स्पेशियस (खुला और बड़ा) होगा। हर फ्लैट का कुल क्षेत्रफल 2340 वर्ग फीट (2340 Sq. Ft.) होगा। एलडीए ने इस प्रीमियम 3BHK + सर्वेंट फ्लैट की कीमत 1.13 करोड़ रुपये तय की है। एलडीए का दावा है कि इस पूरे रीजन (गोमती नगर और शहीद पथ के पास) में प्राइवेट बिल्डरों द्वारा बनाए जा रहे इसी साइज के अपार्टमेंट्स की तुलना में लेक व्यू फ्लैट्स के दाम काफी कम और किफायती हैं।
बुकिंग अमाउंट (पंजीकरण शुल्क)
सामान्य/अनारक्षित वर्ग: फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत हिस्सा बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा।
आरक्षित वर्ग: आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए राहत देते हुए इसे सिर्फ 2.5 प्रतिशत तय किया गया है।
पेमेंट प्लान और डिस्काउंट का बंपर ऑफर
एलडीए ने खरीदारों की सुविधा के लिए आसान पेमेंट शेड्यूल के साथ-साथ एक शानदार डिस्काउंट स्कीम भी लॉन्च की है। लॉटरी में नाम आने और आवंटन पत्र मिलने के बाद ग्राहकों को पूरी रकम चुकाने के लिए 36 महीने (3 साल) की आसान किस्तें दी जाएंगी। अगर कोई खरीदार फ्लैट के आवंटन के बाद 45 से 90 दिनों के भीतर फुल पेमेंट कर देता है तो उसे कुल कीमत पर 4 से 6 प्रतिशत तक का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
सोसाइटी में मिलेंगी ये सुविधाएं
सरकारी प्रोजेक्ट होने के बावजूद एलडीए इसमें किसी भी बड़े प्राइवेट रीअल्टी प्रोजेक्ट जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं दे रहा है। इसमें आपको आलीशान स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस और जॉगिंग ट्रैक मिलेगा। यहां खूबसूरत पार्क और बच्चों के खेलने के लिए किड्स प्ले-एरिया डेवलप किया जाएगा। LDA की इस सोसाइटी में आपको 24 घंटे पावर बैकअप और सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी। 1000 से अधिक गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा तैयार की जाएगी। सोसाइटी के अंदर ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनाई जाएंगी। अपार्टमेंट के पास की नेचुरल झील को बेहद खूबसूरत ढंग से संवारा कर यहां एक शानदार एंटरटेनमेंट जोन और जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा।
ये है प्राइम लोकेशन, यहां से सब कुछ बस कुछ ही मिनटों की दूरी पर
विराज खंड में बनने वाला यह प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतरीन है। सोसाइटी से महज कुछ ही मिनटों की दूरी पर आपको शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, सिनेपॉलिस मॉल और लखनऊ के बेहतरीन हॉस्पिटल्स और नामी स्कूल-कॉलेज मिलेंगे।
कब तक मिलेगा कब्जा?
एलडीए ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 3 साल का टारगेट रखा है। LDA के मुताबिक कंस्ट्रक्शन वर्क शुरू होने के बाद 5 साल के अंदर किसी भी कीमत पर पजेशन मिल जाएगा।