LDA Govt Flats In Lucknow: लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) एक शानदार मौका लेकर आई है। एलडीए ने गोमती नगर के बेहद पॉश और प्राइम इलाके विराज खंड में अपने नए और बेहद लग्जरी प्रोजेक्ट लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की राजधानी की इस बेहतरीन लोकेशन पर 3BHK प्लस सर्वेंट रूम वाला प्रीमियम फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो 19 मई से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एलडीए के इस सरकारी प्रोजेक्ट में आपको प्राइवेट बिल्डरों के मुकाबले काफी कम दाम में लग्जरी सुविधाएं मिल रही हैं।
