नीता अंबानी को अमेरिका में मिला बड़ा सम्मान, AAPI ह्यूमैनिटेरियन और 'की टू टाम्पा सिटी' अवॉर्ड से सम्मानित

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के सामाजिक कार्यों को सम्मान देते हुए अमेरिका के टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने उन्हें 'की टू द सिटी ऑफ टाम्पा' सम्मान प्रदान किया। यह अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने काम से समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 10:56 PM
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका में AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड और 'की टू टाम्पा सिटी' से सम्मानित किया गया है।

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टाम्पा सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड उनके नेतृत्व में किए गए सामाजिक कार्यों और लोगों की भलाई के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।

समाज सेवा के लिए मिला ये सम्मान

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के सामाजिक कार्यों को सम्मान देते हुए अमेरिका के टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने उन्हें 'की टू द सिटी ऑफ टाम्पा' सम्मान प्रदान किया। यह अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने काम से समाज और मानवता पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो।


अमेरिका के टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को किया सम्मानित अमेरिका के टाम्पा शहर की मेयर जेन कैस्टर ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को किया सम्मानित

ये दोनों सम्मान रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी की लंबे समय से चली आ रही समाज सेवा और रिलायंस फ़ाउंडेशन के माध्यम से समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और सभी के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।