देश की राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवस के जश्न में पूरी तरह रंग चुकी है। कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अब इस ऐतिहासिक आयोजन में सिर्फ चार दिन बाकी हैं। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड पहले से कहीं ज्यादा खास होने जा रही है, क्योंकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नए इंतजाम किए गए हैं। सरकार और प्रशासन का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी परेशानी के परेड का हिस्सा बन सकें और इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद उठा सकें। इसी उद्देश्य से इस बार दर्शकों के लिए यात्रा व्यवस्था को आसान बनाया गया है। पहली बार निमंत्रण पत्र के साथ मेट्रो टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में दिक्कत न हो।
