Get App

नेपाल के बाद क्या सिक्किम की ग्लेशियर झीलों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? जानिए GLOF से जुड़े इस पूरे खतरे को

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। ये प्राकृतिक आपदा सिर्फ नेपाल को ही नहीं दहला रही है। इसने पूरे हिमालयी क्षेत्र में एक ऐसी प्राकृतिक समस्या की ओर इशारा किया है जो कभी भी ऐसा ही विस्फोटक रूप धारण कर सकती है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 3:58 PM
नेपाल के बाद क्या सिक्किम की ग्लेशियर झीलों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा? जानिए GLOF से जुड़े इस पूरे खतरे को
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई सिक्किम की टेंशन! 16 ग्लेशियर झीलों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में 1200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। ये प्राकृतिक आपदा सिर्फ नेपाल को ही नहीं दहला रही है। इसने पूरे हिमालयी क्षेत्र में एक ऐसी प्राकृतिक समस्या की ओर इशारा किया है जो कभी भी ऐसा ही विस्फोटक रूप धारण कर सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसा ही खतरा सिक्किम के लिए भी है सैकड़ों ग्लेशियर झीलें हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट के एक एक्सप्लेनर आर्टिकल में बताया गया है कि सिक्किम में करीब 400 छोटी-बड़ी ग्लेशियर झीलें मौजूद हैं। इनमें से 16 झीलों को अत्यधिक संवेदनशील बताया जा रहा है। इनमें से भी 13 उत्तरी सिक्किम में और तीन पश्चिमी सिक्किम में हैं। इस खतरे को देखते हुए पूर्वोत्तर राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है।

ग्लेशियर झीलें क्यों होती हैं खतरनाक और क्या है GLOF?

ग्लेशियर झीलें तब बनती हैं जब पिघलते ग्लेशियरों का पानी प्राकृतिक घाटियों में जमा होने लगता है। ये झीलें बर्फ, चट्टानों और अवसाद से बने प्राकृतिक बांधों के सहारे टिकी रहती हैं। असल खतरा इन प्राकृतिक बांध के टूट जाने के बाद सामने आता है। जब किसी भूस्खलन, हिमस्खलन, भूकंप या बर्फ के अचानक खिसकने से झील पर दबाव पड़ता है तो ये प्राकृतिक बांध टूट सकते हैं। इसके टूटने से झील में मौजूद बहुत ज्यादा पानी काफी तेज स्पीड से नीचे की ओर बहने लगता है। इसे ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड (Glacial Lake Outburst Flood- GLOF) कहा जाता है। यह बाढ़ अपने साथ कीचड़, चट्टानें और पेड़-पौधे बहाकर ले जाती है। ये फ्लैश फ्लड विनाशकारी साबित होती है, ठीक वैसे ही जैसे हमें नेपाल में देखने को मिली।

इस रिपोर्ट में एनडीटीवी के हवाले से बताया गया है कि सिक्किम राज्य राहत आयुक्त रिंजिंग छेवांग ने बताया कि नेपाल की घटना सिक्किम में 2023 में आई आपदा से मिलती-जुलती है। उन्होंने बताया कि नेपाल में एक बड़ा ग्लेशियर खिसककर नदी में गिर गया। इससे नदी का मार्ग अवरुद्ध हुआ और बाद में भयानक बाढ़ आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें