Get App

Republic Day 2026: शंघाई में धूमधाम से मना भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

अपने संबोधन में प्रतीक माथुर ने भारत-चीन संबंधों में 2025-26 के दौरान आई तेजी का जिक्र किया। उन्होंने अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चीन दौरे, शंघाई से भारतीय शहरों के लिए दैनिक उड़ानों की शुरुआत, पर्यटक वीजा बहाली और व्यापार व निवेश में बढ़ते सहयोग की जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:17 PM
Republic Day 2026: शंघाई में धूमधाम से मना भारत का 77वां गणतंत्र दिवस
Republic Day 2026: शंघाई में धूमधाम से मना भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

चीन के वाणिज्यिक शहर शंघाई में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत (कौंसुल जनरल) प्रतीक माथुर ने किया। समारोह में भारतीय समुदाय, चीनी नागरिकों और कूटनीतिक जगत से जुड़े लोगों सहित 400 से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें यूरोपीय संघ के 20 कौंसुल जनरल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद महावाणिज्यदूत ने राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संदेश का पाठ किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

अपने संबोधन में प्रतीक माथुर ने भारत-चीन संबंधों में 2025-26 के दौरान आई तेजी का जिक्र किया। उन्होंने अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चीन दौरे, शंघाई से भारतीय शहरों के लिए दैनिक उड़ानों की शुरुआत, पर्यटक वीजा बहाली और व्यापार व निवेश में बढ़ते सहयोग की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत आने वाले महीनों में एआई इम्पैक्ट समिट और इस साल के अंत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। साथ ही, हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिए आभार जताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें