'वक्‍फ कानून सामाजिक न्‍याय के लिए बड़ा कदम', राइजिंग भारत समिट में PM मोदी ने कही ये बात

Rising Bharat Summit 2025 : पीएम मोदी ने वक्‍फ कानून में संशोधन का भी उल्‍लेख करते हुए कहा कि वक्‍फ कानून में संशोधन सामाजिक न्‍याय की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने मोदी ने वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाली तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना की

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
राइजिंग भारत समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने वक्‍फ कानून के बारे में भी अपनी बात रखी।

Rising Bharat Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्‍यूज 18 के खास कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट-2025 में शामिल हुए। राइजिंग भारत समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने वक्‍फ कानून के बारे में भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने वक्‍फ कानून में संशोधन का भी उल्‍लेख करते हुए कहा कि वक्‍फ कानून में संशोधन सामाजिक न्‍याय की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने मोदी ने वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाली तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना की।

बता दें कि आज से ही वक्फ संशोधन अधिनियम देशभर में लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि वक्फ अधिनियम को आठ अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है। पिछले सप्ताह संसद और राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन अधिनियम को मंजूरी दी थी।

राइजिंग भारत समिट 2025 में  पीएम मोदी ने कहा कि, वक्‍फ बिल पर लोकसभा और राज्‍यसभा में 16 घंटे तक बहस चली। उन्‍होंने कहा कि 75 साल में यह दूसरा मामला है, जिसपर इतने लंबे समय तक बहस चली। यह भारत के लोकतंत्र का परिचायक है।


देश की अर्थव्यवस्था पर पीएम ने कही ये बात 

राइजिंग भारत समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, पिछेल कुछ सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो उपलब्धियां हासिल कीं उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने 1 दशक के अंदर अपने अर्थव्यवस्था के आकार को डबल करके दिखाया। कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। पीएम ने कहा कि इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना तय है।

उन्‍होंने कहा कि भारत न तो अब रुकने वाला है और न ही झुकने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्‍होंने युवाओं की आंखों में भारत को विकसित बनाने का जुनून देखा है।भारत न तो अब रुकने वाला है और न ही झुकने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।