पिता संग अयोध्या पहुंचीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

Saina Nehwal News: बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल रविवार (14 सितंबर) को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की पावन नगरी में दर्शन पूजन कर भावुक हो गईं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह अनुभव मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा। रामलला के दर्शन के बाद साइना के चेहरे पर श्रद्धा और भावुकता साफ झलक रही थी

अपडेटेड Sep 14, 2025 पर 11:23 PM
Story continues below Advertisement
Saina Nehwal News: साइन ने कहा कि यह अनुभव मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहेगा

Saina Nehwal News: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल रविवार (14 सितंबर) को भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंची। इस दौरान ओलिंपियन शटलर ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। फिर उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन की प्रख्यात खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ अयोध्या पहुंची। मंदिर में उन्होंने करीब 45 मिनट का समय बिताया। सायना दूसरी बार अयोध्या पहुंची हैं।

साइना श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की पावन नगरी में दर्शन पूजन कर भावुक हो गईं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह अनुभव मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगारामलला के दर्शन के बाद साइना के चेहरे पर श्रद्धा और भावुकता साफ झलक रही थी।

रामलला के दर्शन के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार हनुमानगढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने श्री हनुमंत लला का पूजन किया। वहां वह करीब 15 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अध्यात्म पर भी चर्चा की।


ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने से नाराज तीर्थयात्रियों का प्रदर्शन, जबरन मंदिर की ओर जाने की कोशिश

इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में पूजा की। प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम पत्नी वीना रामगुलाम और करीब 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने सबसे पहले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में पत्नी के साथ विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव-25 को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैइस बार दीप पर्व पर अयोध्या 26 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यटन विभाग 19 अक्टूबर को दीपोत्सव में 'ग्रीन फायर वर्क्स शो' का आयोजन करेगा। पूरी तरह से इंटरनेशनल ग्रीन फायर वर्क्स के मानक पर आधारित यह आतिशबाजी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी।

बयान के अनुसार इसके साथ ही दीपोत्सव में पर्यटकों को संगीत और तकनीक के साथ कोरियोग्राफ का अनूठा अनुभव दिखने के साथ सुनने को मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग द्वारा दीपोत्सव-25 पर सरयू नदी के घाटों और राम की पैड़ी पर 26 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगेभक्ति-भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के बीच इस बार ग्रीन फायरवर्क्स शो खास आकर्षण का केंद्र होगा, जो आस्था और इनोवेशन को साथ लाकर एक प्रदूषण-मुक्त रंग-बिरंगी रौशनी से जगमगाएगा।

करीब 10 मिनट तक चलने वाला यह शो संगीत, लेजर इफेक्ट्स और आधुनिक कोरियोग्राफी से सजा होगा। कई मीटर से ऊंचाई तक उठने वाली आतिशबाजी सरयू के तट पर अद्भुत नजारा बिखेरेंगी। वह वहां मौजूद हर दर्शक को रोमांचित कर देगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दीपोत्सव-25 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 14, 2025 11:12 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।