Get App

तनख्वाह ₹1 लाख, संपत्ति ₹100 करोड़! तेलंगाना ACB ने डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साम्राज्य का किया भंडाफोड़

ये अधिकारी जिस पद पर तैनात है और जितना इनका कार्यकाल है, उसे देखते हुए ये बरामदगी बेहद ही चौंकाने वाली है। इस पद पर एक अधिकारी की कुल मासिक सैलरी 1 लाख रुपए से 1.25 लाख रुपए के बीच होती है। किशन के घर और उसके सहयोगियों से जुड़े 11 और ठिकानों पर की गई छापेमारी में महंगे और व्यापारिक निवेशों का बड़ा खुलासा हुआ।

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:15 PM
तनख्वाह ₹1 लाख, संपत्ति ₹100 करोड़!  तेलंगाना ACB ने डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साम्राज्य का किया भंडाफोड़
ACB ने तेलंगाना के डिप्टी ट्रांसोर्ट कमिश्नर मूड किशन के साम्राज्य का किया भांडाफोड़

तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने महबूबनगर जिले के डिप्टी ट्रांसोर्ट कमिश्नर के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। DTC मूड किशन की जब्त की गई संपत्तियों की कीमत सरकारी कागजों में 12.72 करोड़ रुपए आंकी गई है, लेकिन जांचकर्ताओं का कहना है कि बड़ी जमीन और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए असली मार्केट वैल्यू इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

अनुमानों के अनुसार, संपत्तियों का मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। NDTV ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि अकेले 31 एकड़ कृषि भूमि की मार्केट वैल्यू 62 करोड़ रुपए होगी।

ये अधिकारी जिस पद पर तैनात है और जितना इनका कार्यकाल है, उसे देखते हुए ये बरामदगी बेहद ही चौंकाने वाली है। इस पद पर एक अधिकारी की कुल मासिक सैलरी 1 लाख रुपए से 1.25 लाख रुपए के बीच होती है।

होटल से लेकर प्रीमियम फर्नीचर शोरूम तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें