Get App

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, इनकी एजुकेशन और प्रॉपर्टी सबकुछ जानिए

Bihar New CM: सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव, पार्टी बदलने और कई विवादों से भरा रहा है। हालांकि, आज वह लव-कुश (कुर्मी-कोइरी) गठजोड़ को मजबूत करने वाले प्रमुख OBC चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने ऊपर 2 आपराधिक मामले लंबित होने की जानकारी दी है, लेकिन इनमें से कोई भी गंभीर मामला नहीं है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 4:18 PM
सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, इनकी एजुकेशन और प्रॉपर्टी सबकुछ जानिए
Bihar New CM: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, इनकी एजुकेशन और प्रॉपर्टी सबकुछ जानिए

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार को नया मुख्यमंत्री भी मिल गया है। सम्राट चौधरी अब नीतीश कुमार की जगह लेंगे। BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है और कुछ ही देर में आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा। जनवरी 2024 और फिर 2025 में बीजेपी ने उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से 45,883 वोटों के साथ  जीत हासिल की। उन्होंने बिहार सरकार में वित्त, स्वास्थ्य, और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाले। अब वह सीधे मुख्यमंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव, पार्टी बदलने और कई विवादों से भरा रहा है। हालांकि, आज वह लव-कुश (कुर्मी-कोइरी) गठजोड़ को मजबूत करने वाले प्रमुख OBC चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

उतार-चढ़ाव भरा रहा राजनीतिक जीवन

चौधरी ने 1990 में राजनीति में कदम रखा और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से शुरुआत की। 1999 में वह राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बने, लेकिन उम्र विवाद (25 वर्ष से कम होने) के कारण उन्हें जल्द ही पद से हटना पड़ा और वेतन वापस करने का आदेश दिया गया। 2014 में वह जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हुए और जीतन राम मांझी सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री बने।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें