दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन और कनॉट प्लेस में क्रिसमस के मौके पर अलग ही रौनक रहती है। हर थोड़ी दूर पर सैंटा क्लॉस की ड्रेस पहने लोग वहां आने वालों को कैंडीज बांटते नजर आते हैं। लेकिन इस साल त्योहारों की इस रौनक के बीच सैंटा की ड्रेस पहने ये लोग कुछ अलग लग रहे हैं। इन्होंने अपने चेहरे पर गैस मास्क लगाया हुआ था। पता चला कि ये लोग ऐसा दिल्ली में हवा के चिंताजनक स्तर के प्रति अपना विरोध जताने के लिए कर रहे हैं।
