Delhi weather update: दिल्ली में शिमला जैसी ठंड! न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री सेल्सियस, कोहरे और शीतलहर का दौर जारी

Delhi weather update: दिल्ली इस समय घने कोहरे और शीतलहर की वजह से शिमला बना हुआ है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे नजर आ रहे हैं। लगातार तामपमान में गिरावट की वजह से ठंड अपने चरम पर है।

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में शिमला जैसी ठंड! न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री सेल्सियस, कोहरे और शीतलहर का दौर जारी

Delhi weather update: दिल्ली इस समय घने कोहरे और शीतलहर की वजह से शिमला बना हुआ है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे नजर आ रहे हैं। लगातार तामपमान में गिरावट की वजह से ठंड अपने चरम पर है। बता दें कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली NCR में आज मध्यम कोहरा रहेगा, साथ ही शीतलहर का दौर भी बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पूरे हफ्ते घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। 25-27 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में, 26 और 27 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 22, 26 और 27 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के लोग अगले कुछ दिनों तक तेज ठंड का सामना कर सकते हैं।

दिल्‍ली में और बढ़ सकती है ठंड, AQI होगा कम


दिल्ली में बढ़ते ठंड ने लोगों को शिमला की याद दिला दी है। देश की राजधानी का आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि शिमला का न्यूनतम तापामान 12.2 डिग्री सेल्सियस है। इस आंकड़े को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली के लोग इस समय पहाड़ों वाली ठंड को महसूस कर रहे हैं।

राजधानी में आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण की समस्‍या से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 23 और 24 दिसंबर को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे विजिबिलिटी बेहतर रहेगी और प्रदूषण का स्तर यानि AQI भी कम होने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 25 दिसंबर को काफी ठंड पड़ सकती है। इस दिन यहां का न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। ऐसे में जब यहां ठंडी हवाएं 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, तो राजधानी में कुल्लू जैसी सर्दी का अहसास होगा। गौरतलब है कि कुल्लू में आज, यानी सोमवार को, तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

IMD ने इन राज्यों में जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यूपी में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 25 से 28 दिसंबर के बीच इन जगहों पर बेहद घना कोहरे का संकट बने रहने का पूर्वानुमान है।'

बता दें कि आज जम्मू कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। अखिलेश श्रीवास्तव के मुताबिक, IMD ने आज जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया बंद कर रही बेंगलुरु और मुंबई से सैन फ्रांसिस्को की नॉन-स्टॉप उड़ानें, यात्रियों में बढ़ी चिंता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।