Get App

Greater Noida Student Suicide: शराब पीने पर पड़ी डांट, तो बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida Student Suicide: शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में स्थित हॉस्टल की चौथी मंजिल से एक बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने शराब पीने के लिए फटकार मिलने के बाद कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 2:10 PM
Greater Noida Student Suicide: शराब पीने पर पड़ी डांट, तो बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
शराब पीने पर डांट पड़ी, तो बीटेक के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान

Greater Noida Student Suicide: शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में स्थित हॉस्टल की चौथी मंजिल से एक बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने शराब पीने के लिए फटकार मिलने के बाद कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। मृतक की पहचान झांसी जिले के निवासी उदित सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार के अनुसार, शुक्रवार रात को छात्र अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर नॉलेज पार्क 3 स्थित अपने हॉस्टल लौटा था। इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र को उसके व्यवहार के लिए फटकार लगाई और घटना का वीडियो उसके पिता विजय सोनी को भेजा। वीडियो मिलने के बाद विजय सोनी ने अपने बेटे को फोन किया, उसे डांटा और हॉस्टल से वापस घर लाने की धमकी दी।

कुमार ने बताया कि, “इस घटना से मानसिक रूप से होकर छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें