Get App

कारवार में नेवी बेस के पास मिला समुद्री पक्षी, लगा था चाइनीज GPS ट्रेकिंग डिवाइस! जासूसी वाले एंगल से जांच में जुटी एजेंसियां

जांच करने पर सामने आया कि GPS ट्रैकर पर एक ईमेल लिखा था, जो "पर्यावरण विज्ञान केंद्र, चाइनीज साइंस एकेडमी।" का था। इसमें एक मैसेज भी मिला था, जिसमें पक्षी को ढूंढने वाले किसी भी व्यक्ति से दिए गए ईमेल ID पर संपर्क करने की अपील की गई थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 1:41 PM
कारवार में नेवी बेस के पास मिला समुद्री पक्षी, लगा था चाइनीज GPS ट्रेकिंग डिवाइस! जासूसी वाले एंगल से जांच में जुटी एजेंसियां
कारवार में नेवी बेस के पास मिला समुद्री पक्षी, लगा था चाइनीज GPS ट्रेकिंग डिवाइस!

कारवार में वन विभाग के अधिकारियों ने एक प्रवासी समुद्री पक्षी को पकड़ा है, जिसके ऊपर एक GPS ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ था। बड़ी बात ये है कि यह डिवाइस चीन में बना हुआ था। इस खोज के बाद वन विभाग, स्थानीय पुलिस और नौसेना अधिकारियों ने मिलकर जांच शुरू की। यह पक्षी कारवार शहर के थिम्मक्का गार्डन के पीछे देखा गया था। स्थानीय लोगों ने सीगल की पीठ पर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधा हुआ देखा, जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

जांच करने पर सामने आया कि GPS ट्रैकर पर एक ईमेल लिखा था, जो "पर्यावरण विज्ञान केंद्र, चाइनीज साइंस एकेडमी।" का था। इसमें एक मैसेज भी मिला था, जिसमें पक्षी को ढूंढने वाले किसी भी व्यक्ति से दिए गए ईमेल ID पर संपर्क करने की अपील की गई थी।

कोई जोखिम नहीं लेना चाहते अधिकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें