Get App

Pune: लिफ्ट के इनर और आउटर डोर में फंसा पाया गया 7 साल का शिवांश! गार्डियन की ये गलती बच्चे पर पड़ गई भाई

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा सिंहगढ़ रोड के निंबाजनगर स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में हुआ। खेलते समय लिफ्ट में फंसने से 7 साल के शिवांश शैलेश धूत की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुआ, जिसके बाद पूरी सोसाइटी में शोक का माहौल है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 20, 2026 पर 10:55 AM
Pune: लिफ्ट के इनर और आउटर डोर में फंसा पाया गया 7 साल का शिवांश! गार्डियन की ये गलती बच्चे पर पड़ गई भाई
महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है।

महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है। पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके में एक सात साल के बच्चे की मौत लिफ्ट में फंसने के कारण हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में ये दर्दनाक हादसा हुआ, वो इमारत करीब 25 साल पुरानी थी। बच्चे की मौत लिफ्ट के लकड़ी के दरवाज़े और जालीदार ग्रिल के बीच फंसने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि लड़के का नाम शिवांश धूत था।

सात साल के शिवांग की मौत

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा सिंहगढ़ रोड के निंबाजनगर स्थित रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में हुआ। खेलते समय लिफ्ट में फंसने से 7 साल के शिवांश शैलेश धूत की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे हुआ, जिसके बाद पूरी सोसाइटी में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, शिवांश खेलते-खेलते लिफ्ट में चला गया था। माना जा रहा है कि उसने लिफ्ट के बटन दबा दिए, जिसके बाद लिफ्ट चल पड़ी। काफी देर तक शिवांश नजर नहीं आने पर सोसाइटी के लोगों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।

लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मिला बच्चा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें