Shashi Tharoor News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार (23 जनवरी) को राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। लेकिन सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी तथा प्रदेश के कई अन्य नेताओं के व्यवहार से नाराजगी के चलते तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इसमें शामिल नहीं हुए।
