भारत अब भी दुनिया में हथियार खरीदने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत अभी भी दुनिया के बड़े हथियार आयात करने वाले देशों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी करीब 8.2 प्रतिशत है, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरिदार बन गया है।
