Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NH- 30 पर दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NH- 30 पर दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कांकेर कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नथिया नवागांव गांव के पास हुई।

शादी से लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, चरामा इलाके के उदकुड़ा गांव के मांडवी परिवार के 7 सदस्य एक शादी से लौट रहे थे, तभी उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।


एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

दुर्घटना के दौरान एक कार में सवार छह लोगों, जिनमें तीन महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल थे, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलवा, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

घायलों की हालत गंभीर

डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: UP Voter List 2026: यूपी में आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें कैसे चेक करें अपना नाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।