Soil Carbon Payment: पंजाब और हरियाणा के किसानों को रीजेनरेटिव खेती के तरीके अपनाने के लिए डिजिटल पेमेंट मिलने वाला है। इसके तहत 2,550 किसानों को लगभग 2.9 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रदान की गई गई है। किसानों को पहला पेमेंट लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में हुए एक प्रोग्राम में जारी किया गया। इससे टिकाऊ खेती के तरीकों और किसानों के लिए अतिरिक्त आय के बीच एक नया लिंक बना। इसकी शुरुआत डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजुकेशन (DARE) के सेक्रेटरी और ICAR के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. एल. जाट ने की।
