Get App

Solapur Election Result: हत्या की आरोपी BJP उम्मीदवार शालन शिंदे ने जेल से जीता चुनाव

सोलापुर के प्रभाग नंबर 2 से शालन शिंदे और रेखा सरवदे, दोनों ही BJP से टिकट चाहती थीं। BJP ने दोबारा शालन शिंदे पर भरोसा जताया और उन्हें उम्मीदवार बनाया। टिकट न मिलने से नाराज होकर रेखा सरवदे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:40 PM
Solapur Election Result: हत्या की आरोपी BJP उम्मीदवार शालन शिंदे ने जेल से जीता चुनाव
Solapur Election Result: हत्या की आरोपी BJP उम्मीदवार शालान शिंदे ने जेल से जीता चुनाव

सोलापुर नगर निगम चुनाव से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार शालन शंकर शिंदे ने जेल में रहते हुए चुनाव जीत लिया है। शालन शिंदे महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के शहर अध्यक्ष बालासाहेब सरवदे की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

सोलापुर के प्रभाग नंबर 2 से शालन शिंदे और रेखा सरवदे, दोनों ही BJP से टिकट चाहती थीं। BJP ने दोबारा शालन शिंदे पर भरोसा जताया और उन्हें उम्मीदवार बनाया। टिकट न मिलने से नाराज होकर रेखा सरवदे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि, बाद में समाज के बुजुर्गों के समझाने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया ताकि कोई विवाद न हो।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वार्ड 2 में पहले शिंदे, भाजपा विधायक विजयकुमार देशमुख के बेटे किरण देशमुख और MNS छात्र नेता की भाभी रेखा समेत कई दूसरे उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर थी।

वहीं खबरों के मुताबिक, रेखा ने शुरुआत में वार्ड 2 से भाजपा का टिकट पाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें टिकट वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें