Get App

मां की हत्या करने इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा, 6 दिन छुपा रहा फिर दिया खौफनाक प्लान को अंजाम

पुलिस ने बताया कि टेक्निकल सबूत, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से केस को सुलझाने में मदद मिली। जांच में पता चला कि मृतका का बेटा गोमित राठी 18 दिसंबर को बिना किसी को बताए चुपचाप इंग्लैंड से भारत लौट आया था। उसकी वापसी की जानकारी सिर्फ उसके करीबी दोस्त पंकज को थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 8:32 PM
मां की हत्या करने इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा, 6 दिन छुपा रहा फिर दिया खौफनाक प्लान को अंजाम
पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर ज़िले में एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है।

हरियाणा से एक बेहद ही हैरान कर देना वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला की हत्या का मामले में बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि महिला के अपने बेटे ने की थीपुलिस के अनुसार, घरेलू झगड़ों के बाद बेटे ने एक दोस्त की मदद से अपनी मां की हत्या की। यह मामला तब सामने आया, जब 24 दिसंबर की रात श्यामपुर गांव के सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। शुरुआत में हालात साफ नहीं थे, इसलिए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

इंग्लैंड से हरियाणा आया बेटा

पुलिस ने बताया कि टेक्निकल सबूत, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से केस को सुलझाने में मदद मिली। जांच में पता चला कि मृतका का बेटा गोमित राठी 18 दिसंबर को बिना किसी को बताए चुपचाप इंग्लैंड से भारत लौट आया थाउसकी वापसी की जानकारी सिर्फ उसके करीबी दोस्त पंकज को थीपुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर गांव वालों और रिश्तेदारों से उसकी मौजूदगी छिपाकर रखी।

 6 दिन छुपा रहा फिर मां की कर दी हत्या

पुलिस अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक, गोमित का अपनी मां से काफी समय से झगड़ा चलता आ रहा था। उसकी मां उसके व्यवहार से नाराज़ रहती थीं और उसे समझाने की कोशिश करती थीं। जब गोमित की मां ने दूसरी जाति की एक महिला के साथ उसके रिश्ते का विरोध किया, तो घर में तनाव और बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर गोमित बहुत ज्यादा गुस्से में रहने लगा था। परिवार के लोग हालात संभाल नहीं पाए, इसलिए बाद में उन्होंने गोमित को स्टडी वीज़ा पर इंग्लैंड भेज दिया। वहां रहते हुए उसने पढ़ाई की और एक स्टोर में नौकरी भी की। हालांकि पुलिस के अनुसार, विदेश जाने के बाद भी उसके मन में अपनी मां के लिए गुस्सा कम नहीं हुआ।

बनाया था मां की हत्या का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें