Get App

Weather Alert: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत इन 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Weather Alert: दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह से बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज और रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 22, 2026 पर 8:19 AM
Weather Alert: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत इन  17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
22 अगस्त को राजधानी में मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है

दिल्ली-एनसीआर के आज तड़के मौसम ने अचानक बदलाव हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली के लोगों को बारिश की वजह से उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दिल्ली-एनसीआर में आज और कल यानि रविवार को पूरे दिन हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 22 अगस्त के लिए यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

आज कैसा होगा दिल्ली का मौसम

22 अगस्त को राजधानी में मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं रविवार को भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी और बिहार का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें