दिल्ली सर्राफा बाजार में 30 अक्तूबर को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। यह एक दिन में 8,300 रुपये गिरकर 1,90,200 रुपये किलोग्राम पर आ गई। यह चांदी का 11 महीने का सबसे निचला स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा।
