जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच बीते 24 घंटे से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को उड़ा दिया है। वहीं इस मुठभेड़ से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। किश्तवाड़ में चल रहे इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना के हवलदार गजेंद्र सिंह 19 जनवरी 2026 की रात को चल रहे ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान शहीद हो गए।
