Starlink news : एलॉन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में शुरु करेगी सेवाएं, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में होगी टेस्टिंग

Starlink news : देश की सुरक्षा एजेंसियां कंपनी की सेवाओं की टेस्टिंग करेंगी। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को मिले लाइसेंस के शर्तों के मुताबिक सेवाएं टेस्ट कराना अनिवार्य है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी के बाद सेवाएं शुरू करना संभव होगा। कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मंजूरी मांगी है

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Starlink news : कंपनी मुंबई, चेन्नई और नोएडा में गेटवे लगा रही है। कंपनी को सरकार से स्पेक्ट्रम नवंबर अंत तक मिलेगा

Starlink news : एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी कल और परसों मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को सेवाओं की टेस्टिंग कराएगी। ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि देश में स्टारलिंक की सेवाएं जल्द शुरू हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को सेवाओं की टेस्टिंग होगी। कंपनी मुंबई में सेवाओं का डेमो देगी।

कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मांगी मंजूरी

देश की सुरक्षा एजेंसियां कंपनी की सेवाओं की टेस्टिंग करेंगी। एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को मिले लाइसेंस के शर्तों के मुताबिक सेवाएं टेस्ट कराना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत स्टारलिंक अब भारत में अपने नेटवर्क और डेटा ट्रांसमिशन की सेफ्टी टेस्टिंग करवा रही है। सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी के बाद सेवाएं शुरू करना संभव होगा। कंपनी ने सरकार से 3 गेटवे लगाने की मंजूरी मांगी है। कंपनी मुंबई, चेन्नई और नोएडा में गेटवे लगा रही है।


ये गेटवे सैटेलाइट और स्थानीय नेटवर्क के बीच कनेक्टिविटी का काम करेंगे। इन गेटवे के पूरा होने के बाद इंटरनेट सिग्नल की क्वालिटी और स्थिरता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कंपनी को सरकार से स्पेक्ट्रम नवंबर अंत तक मिलेगा। उसके बाद स्टारलिंक देश के अलग-अलग हिस्सों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत कर सकेगी।

TRAI new calling service: TRAI की नई सुविधा, फर्जी कॉल्स का होगा अंत, स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Starlink सैटेलाइट इंटरनेट भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए लगभग सभी मंजूरी मिल चुकी हैं। अभी कंपनी को SATCOM (सैटेलाइट कम्युनिकेशन) की मंजूरी और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दोनों मंजूरी साल के अंत तक मिल जाएंगी। संभव है कि देश में 2026 की जनवरी या फरवरी में स्टारलिंक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है।

स्टारलिंक की सेवाएं एयरटेल और जियो से महंगी हो सकती हैं, जिसमें शुरुआती प्लान 25Mbps की स्पीड के साथ 3 हजार रुपये से शुरू हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।